Breaking News

कादरचौक चौराहे पर जाम से लोग परेशान

Spread the love

संवादाता: शिव प्रताप सिंह

बदायूं । आज 4 दिसंबर, गुरुवार को कादरचौक चौराहे पर भारी जाम लग गया। जाम की वजह से एंबुलेंस (108) लगभग एक घंटे तक फंसी रही, जिससे यात्रियों और कॉलेज के छात्रों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम का मुख्य कारण रिक्शा और टेम्पो चालकों की अनियंत्रित पार्किंग है। आज की इस जाम की स्थिति से लोग परेशान दिखे और कई लोग घंटों फंसे रहने के कारण हाथ-पैर फैलाते नजर आए।

थाना कादरचौक गेट के सामने यह समस्या लगातार बनी रहती है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कहा कि रिक्शा और टेम्पो चालक अपनी आदत और मजबूरी के कारण अक्सर वाहन पार्किंग नियमों का पालन नहीं करते, जिससे रोजमर्रा की यातायात समस्या बनी रहती है।

विशेष रूप से कॉलेज के छात्र भी इस जाम में फंस गए, जिससे उनकी समय पर क्लास और अन्य कार्य प्रभावित हुए। लोगों ने प्रशासन से जाम नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …