Breaking News

पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने बिल्सी में SIR बैठक कर की चर्चा

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने आज संगठन निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बिल्सी विधानसभा के बिल्सी ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र पर बैठक की।

बैठक में शक्ति केंद्र गुधनी के बूथ संख्या 01 पर बूथ अध्यक्ष बी.एल.ए.-2 विश्वापल सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक चौहान, मंडल संयोजक मनोज गौड़, अर्पित शर्मा, निखिल सक्सेना एवं अन्य बूथ कार्यकर्ताओं के साथ SIR से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

जितेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को SIR के महत्व और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठनात्मक प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!