Breaking News

बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह को भावुक विदाई, नगर में जगह-जगह हुआ सम्मान

Spread the love

संवादाता: आई एम खान

बिसौली। कोतवाली में कभी–कभार ऐसे पुलिस अधिकारी तैनात होते हैं, जो न केवल कानून–व्यवस्था को बेहतर बनाते हैं, बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी खास पहचान छोड़ जाते हैं। ऐसा ही नाम है बिसौली के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का, जिन्हें ट्रांसफर के बाद नगर के लोगों ने भावुक माहौल में शानदार विदाई दी।

गुरुवार को नगर में जगह–जगह आयोजित हुए विदाई समारोहों में लोगों की अच्छी–खासी भीड़ उमड़ी। कई लोगों की आंखें नम थीं, तो कई समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में कोतवाली क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई और अपनी व्यवहारकुशलता से हर वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बनाई। शायद यही कारण था कि उनकी विदाई के मौके पर माहौल भावुक हो उठा।

विदाई कार्यक्रम में रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय कुमार अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, अमरदीप गर्ग, गौरव वार्ष्णेय, ठा. सुनील सिंह एड., मनोज गुप्ता, मोनू महाजन, हिमांशु पाठक, प्रधान शफी खान, एहसान नवी, विशाल कश्यप, मुकेश शर्मा, सनवीर पाल, अनुपम गुप्ता, राहुल कश्यप, विकास सक्सेना, श्री कृष्ण गुप्ता, आशीष नंदन, प्रवेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!