Breaking News

राहुल यादव बने गौ रक्षा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष, मानपुर में खुशी की लहर

Spread the love

संवादाता: दानवीर सिंह

आसफपुर (बदायूं)। विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी होनहार युवा राहुल यादव को गौ रक्षा सेवा समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सर्वसम्मति से उन्हें यह दायित्व सौंपते हुए विश्वास जताया कि राहुल यादव संगठन को मजबूत दिशा देंगे।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही राहुल यादव के पैतृक गांव मानपुर में खुशी का माहौल बन गया। उनके निजी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित समिति के पदाधिकारी एवं गांव के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

आसफपुर से—


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!