Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सेफ कॉलेज संस्थापक डॉ. विनय शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं रोड। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय परिवार ने सेफ कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विद्यालय के निदेशक वी.पी. सिंह, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

डॉ. विनय शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त व्यक्तित्व और कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। शिक्षा जगत में उनके योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।

—फ्यूचर लीडर्स स्कूल परिवार


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …