Breaking News

कछला–हुसैनपुर–सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण को मिली 31 करोड़ की स्वीकृति, विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों की सराहना

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कछला–हुसैनपुर–सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 31 करोड़ 7 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई जा रही थी। अब परियोजना को मंजूरी मिलने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि विधायक हरीश शाक्य लगातार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। उनके प्रयासों और पहल के चलते कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है। जनता के बीच सरल, मिलनसार और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी छवि मजबूत हुई है।

लोगों का कहना है कि बिल्सी विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और यह स्वीकृति क्षेत्र के चतुर्मुखी विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है।

धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और विधायक हरीश शाक्य के निरंतर प्रयासों की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!