Breaking News

कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में स्थापना दिवस समारोह आयोजित

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं द्वारा 3 दिसंबर 2025 को केशव वाटिका में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, जनपद बदायूं श्री केशव कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. श्रीनिवासन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में नर्सिंग को स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों ने खूब सराहा।

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. श्रीनिवासन ने कॉलेज की स्थापना तिथि 21 नवंबर 2022 से अब तक की गई शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में छात्रों के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

समारोह में डॉ. मुख्तयाज हुसैन (विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी), डॉ. लालेन्द्र यादव (सहायक आचार्य, फार्माकोलॉजी), डॉ. नितेषपति तिवारी (सहायक आचार्य, फार्माकोलॉजी), प्रो. अनिल कुमार (उप-प्रधानाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग) सहित विभिन्न विभागों के अन्य विभागाध्यक्ष, नर्सिंग फैकल्टी एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद

Spread the loveबदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल …