Breaking News

बदायूं में 05 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद बदायूं में 05 दिसंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से लगभग 200 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड परिसर, अम्बियापुर में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बिल्सी और बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड अम्बियापुर, इस्लामनगर, उझानी, आसफपुर, बिसौली तथा नगर निकाय बिल्सी, रूदायन, उझानी, इस्लामनगर और सहसवान के वर-वधू शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए जनपद के माननीय जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवा जोड़ों को सामाजिक और पारिवारिक समर्थन प्रदान करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं, जिसमें वर-वधू और उनके परिजनों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!