Breaking News

18 दिसंबर तक भुगतान न हुआ तो 21 दिसंबर को रोड जाम करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां : राजेश सक्सेना

Spread the love

बदायूं।
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले सोमवार को मालवीय आवास गृह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मानदेय भुगतान में हो रही देरी को लेकर जोरदार नाराज़गी जताई गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने साफ कहा कि यदि पिछले महीनों का रुका हुआ मानदेय तत्काल जारी नहीं किया गया, तो कार्यकत्रियां सड़क पर उतरने को मजबूर होंगी।

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि 18 दिसंबर तक तीन–चार महीने से लंबित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर रोड जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति बनने की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

बैठक के दौरान संगठन की ओर से जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। मांग पत्र में प्रमुख रूप से सभी परियोजनाओं पर समान राशन आपूर्ति, कहीं तेल-दाल-दलिया भेजे जाने और कहीं केवल लोकल इकाई का मीठा-नमकीन दलिया भेजे जाने की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग उठाई गई।
साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ प्रत्येक माह संगठन की बैठक सुनिश्चित किए जाने तथा प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार की वसूली पर रोक लगाने की मांग भी रखी गई।

बैठक में निशा सक्सेना, मोर श्री गुप्ता, अर्चना सक्सेना, प्रेमवती, सर्वेश कुमारी, राजबाला भारती, खजाना देवी, कुमकुम रानी, मनोरमा शर्मा, महेश कुमारी चौहान, प्रवेश कुमारी चौहान, रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!