Breaking News

बदायूं : जन्मदिन पर एडवोकेट शेखर सक्सेना ने वृद्ध आश्रम में सेवा कर लिया आशीर्वाद

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भाजपा युवा मोर्चा बदायूं के ज़िला उपाध्यक्ष एडवोकेट शेखर सक्सेना ने अपने जन्मदिन को एक सामाजिक सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मिसाल पेश की। मंगलवार को उन्होंने बॉस बरौलिया स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को भोजन और मिष्ठान वितरित किया। बुजुर्गों ने दिल से आशीर्वाद दिया तो शेखर सक्सेना ने भी भावुक होते हुए कहा कि “वृद्धों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है। उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

एडवोकेट शेखर सक्सेना सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे हैं और जनसेवा को ही अपना मूल ध्येय मानते हैं। जन्मदिन जैसे निजी अवसर को भी उन्होंने सेवा के रूप में समर्पित कर मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा, छोटू शर्मा, पवन शर्मा, आशीष सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष एवं सभासद सूर्य प्रकाश देवल, निशांत, अन्वी सक्सेना, सारांश सक्सेना, वेदांश सक्सेना, ईशानवी सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच सम्मान और सेवा की भावना के साथ जन्मदिन समारोह को एक प्रेरणादायक स्वरूप दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!