Breaking News

बिल्सी रोड पर उझानी सर्राफा कारोबारी की दुकान में अचानक आग, सड़क पर धुआं छा गया

Spread the love

बिल्सी रोड, संवाददाता : बिल्सी रोड स्थित उझानी नगर में सर्राफा कारोबारी अमित गोयल चांदीवाला की दुकान में रात 9 बजे अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख सूचना दी। जब शटर खोला गया, तो आग और भड़क गई और पूरी सड़क पर धुआं फैल गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आग बुझाने में मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों ने पानी की बोछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

अमित ज्वेलर्स नामक इस शो रूम में आग लगने से दुकान और आस-पास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

संवाददाता: संजय चतुर्वेदी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …