Breaking News

अम्बियापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 109 जोड़ों का विवाह संपन्न

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लॉक अम्बियापुर में विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 101 हिंदू जोड़े एवं 08 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 109 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ। समारोह में माननीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अथिति बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो महिला सशक्तिकरण और गरीब परिवारों के कल्याण की दिशा में अभिनव प्रयास है। उन्होंने बताया कि योजना में बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म के लोग सम्मिलित होते हैं और विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया जाता है।

विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह पूरी भव्यता और वैभव के साथ संपन्न कराया जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार सामग्री वितरित की गई। सभी अतिथियों और अधिकारियों ने जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका गृहस्थ जीवन सुखमय हो।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!