Breaking News

बदायूं में उर्स के दौरान बवाल: पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद, कुर्सियाँ चलीं; 14 हिरासत में

Spread the love

संवादाता गुड्डू रस्तोगी
बदायूं। थाना कुंवरगाँव क्षेत्र के ग्राम खासपुर में शुक्रवार देर रात उर्स के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, मंच पर चल रही कव्वाली के दौरान गायक पर पैसे चढ़ाने को लेकर गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बात बढ़ी और दोनों ओर से कुर्सियाँ फेंकी जाने लगीं।

हंगामे में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कुंवरगांव थाने में घटना को लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …