Breaking News

बरेली–बदायूं हाईवे पर भीषण हादसा आईटीआई का पेपर देकर लौट रहे दो छात्रों की मौत, एक गंभीर

Spread the love

संवाददाता — तारिक भाई, बिनावर

बिनावर। बरेली–बदायूं हाईवे पर शुक्रवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। चंदन नगर खरैर गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर–ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों छात्र बदायूं में आईटीआई का पेपर देकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो किशोर छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

मारे गए छात्रों में आदित्य मिश्रा (15) पुत्र मोहित मिश्रा व अंशुल (14) पुत्र स्वर्गीय भोजराज, दोनों निवासी ग्राम पुठी सराय, थाना बिनावर, जनपद बदायूं शामिल हैं। दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है—परिजन बदहवास, गांव में मातमी सन्नाटा।

हादसे में घायल तीसरा छात्र गौरव, निवासी वृंदावन थाना मूसाझाग, को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रही बाइक को संभलने का मौका तक नहीं मिला

ग्राम पुठी सराय में दो किशोरों की एक साथ मौत की खबर से हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों की आंखों में आंसू और घरों में चीख–पुकार का माहौल रातभर गूंजता रहा।

— तारिक भाई, संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!