Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता

Spread the love


बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं ने मंच पर अपनी नृत्य प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरे परिसर में तालियों की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही थी। पारंपरिक, फोक, फ्यूजन और वेस्टर्न—बच्चों ने हर रंग में अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल, निदेशिका सेजल पटेल, प्रधानाचार्य संदीप पांडे व उपप्रधानाचार्य पंकज गुप्ता की देखरेख व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

मंच पर बच्चों की चमकती प्रतिभा ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की ओर से जमकर उत्साहवर्धन हुआ। पूरा स्कूल परिसर उमंग और उत्साह से सराबोर रहा।

स्कूल के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि “हमारी कोशिश है कि बच्चों की प्रतिभा को शिक्षा के साथ-साथ हर मंच पर प्रोत्साहन मिले। आज बच्चों का आत्मविश्वास और जोश देखकर गर्व महसूस हो रहा है।”

निदेशिका सेजल पटेल ने कहा कि “कला बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंटर हाउस मुकाबला बच्चों को खुद को अभिव्यक्त करने का मंच देता है। आज हर बच्चे ने दर्शकों का दिल जीता।”

प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने बताया कि “हम छात्रों को अकादमिक के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। आज की प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में निपुण हैं।”

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। स्कूल प्रबंधन ने विजयी प्रतिभागियों को जल्द सम्मानित करने की घोषणा करते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!