Breaking News

जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, गर्भवती महिला घायल; पालिका ने शुरू कराया निर्माण

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित मिनी बाईपास मार्ग पर पड़ी जर्जर पुलिया शुक्रवार सुबह एक दंपति के लिए बड़ा हादसा लेकर आई। मोहल्ला संख्या दो निवासी किसान यूनियन के नेता अंज़र खां अपनी गर्भवती पत्नी फराह के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी अर्टिगा कार मिनी बाईपास मोड़ पर पहुंची, पुलिया के टूटे हिस्से में कार का पहिया धंस गया। अचानक लगे तेज झटके से फराह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों के मुताबिक, हादसे की वजह से महिला का गर्भपात भी हो गया। घटना के बाद दंपति सदमे में है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में थी। शिकायतें कई बार हुईं, पर न मरम्मत की गई, न नई पुलिया का निर्माण हुआ। लोगों का कहना है—“पुलिया कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।”

पीड़ित दंपति ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया को मजबूत और ऊंचा बनाया जाए, ताकि आगे किसी परिवार को इस तरह की पीड़ा न सहनी पड़े।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने पुलिया निर्माण कार्य शुरू करा दिया। काम की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

Spread the love*💥जनता पर फिर महंगाई की मार💥* *💥LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर …

error: Content is protected !!