Breaking News

उसावां पुलिस ने वांछित आरोपी पिता–पुत्र को दबोचा

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना उसावां पुलिस ने मुकदमा संख्या 229/24 धारा 105/316(2)/123/3(5) BNS में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

1. प्रशांत पुत्र टीकाराम, निवासी ग्राम समसपुर तराई, थाना सिकंदपुर वैश्य, जनपद कासगंज

2. टीकाराम पुत्र जीवाराम, निवासी ग्राम समसपुर तराई, थाना सिकंदपुर वैश्य, जनपद कासगंज

पिता–पुत्र दोनों को पुलिस ने मंशा नंगला मोड़ पर पकड़ के पेड़ के पास दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिकारियों ने इसी तरह अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!