Breaking News

बदायूं में सजा सियासत का संगम, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री व सैकड़ों जनप्रतिनिधि बने शादी समारोह के साक्षी

Spread the love

संवाददाता – गोविन्द देवल

बदायूं। बुधवार का दिन बदायूं जिले के लिए बेहद खास रहा। पूरा जनपद प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना रहा, क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की भतीजी के विवाह समारोह में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रदेशभर से आए वीवीआईपी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे आम और खास मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

शहर के पूनम लॉन में आयोजित इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ कई दिनों से जारी थीं। बाहर जिलों से विशेष खानपान विशेषज्ञ, सजावट टीम, टेंट, साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पहुंच चुकी थीं, जिसकी वजह से विवाह स्थल दिव्य और मनोहारी नजर आया।

दोपहर से ही विवाह में मेहमानों का आगमन शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान डिप्टी सीएम के अलावा भाजपा के तमाम मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार विवाह स्थल पर पहुंचते रहे।

कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियाँ रहीं शामिल :

मुख्य अतिथि स्तर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. अरुण कुमार

राज्यमंत्री (गन्ना विकास) संजय सिंह गंगवार

मंत्री (पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण) नरेंद्र कश्यप

मंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) धर्मपाल सिंह

प्रदेश व क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारी

प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार, आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, कासगंज जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, एटा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बरेली जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, शाहजहाँपुर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, शाहजहाँपुर जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, दिनेश शर्मा, संतोष सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह सिसौदिया आदि शामिल हुए।

विधायक एवं एमएलसी गण

एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो, कुंवर महाराज सिंह, अशोक कटारिया, जयपाल सिंह व्यस्त, मानवेन्द्र सिंह
विधायक—
नबाबगंज एम.पी. आर्य, अमापुर हरिओम वर्मा, पूरनपुर बाबू राम पासवान, बदायूं महेश गुप्ता, बिल्सी हरीश शाक्य, बिसौली आशुतोष मौर्य, टूण्डला प्रेमपाल सिंह, हाथरस अंजुला माहौर, इगलास राजकुमार सहयोगी, अलीगढ़ मुक्ता संजीव राजा, भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, आगरा छोटेलाल कुशवाह, अलीगंज सतपाल राठौर, कासगंज देवेन्द्र राजपूत
पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ भी इस शुभ अवसर के साक्षी बने।

प्रशासन रहा सतर्क

प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सम्मान दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक–चौबंद रही। आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा किए गए आतिथ्य की सराहना की।

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू

Spread the loveबिसौली। सरकारी बैंकों से कर्जा लेकर जमा न करने वाले डिफाल्टर बकायादारों के …

error: Content is protected !!