Breaking News

बदायूं में भाजपा नेता पुत्र का कारनामा : सत्ता-शराब का नशा और हाथ में रिवाल्वर, धुन दिया पुलिस का सिपाही

Spread the love

बदायूं। शराब के नशे में धुत भाजपा नेता के पुत्र ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर पहुंचे सिपाही को जमकर रोड पर पीटा। घटना कल रात लगभग 12 बजे की है। संतोष सिंह चौराहा के निकट मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक के इंडीकेटर लगातार जल रहे थे, लेकिन शराबियों को ये इंडीकेटर नहीं दिखाई और पीछे से तेज रफ्तार से आ रही भाजपा नेता राजीव सिंह के पुत्र रजत सिंह की महिंद्रा थार कार यूपी25 एई 2323 खड़े ट्रक में घुस गई।

घटना के बाद मौके पर थाना सिविल लाइन चौकी केशव (मंडी समिति) के सिपाही लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त थार के यात्रियों का हालचाल जानने की कोशिश की जिस पर सत्ता और शराब के नशे में चूर भाजपा नेता पुत्र रजत सिंह गाड़ी से निकला और सिपाही के साथ हाथापाई करने लगा, जिसके बाद उसने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी निकाल लिया। इसके बाद मौके पर अनेकों लोग एकत्रित होने लगे जिससे रजत ने मौके से फरार होने की भी कोशिश की लेकिन उसकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई। मौके पर गाड़ी की सीट पर शराब की खुली बोतलें, पानी की बोतलें, नमकीन आदि क पैकेट भी खुले पड़े थे जिससे प्रतीत होता है कि गाड़ी में बैठकर शराब पी जा रही थी और नशे में ही गाड़ी भी चलाई जा रही थी।

अभी कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट परिसर में एक दरोगा के साथ वकीलों ने मारपीट की थी और आज रात एक भाजपा नेता के पुत्र ने सिपाही से हाथापाई कर दी। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता के नशे में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है और वह किसी के साथ कहीं भी दुर्व्यवहार कर सकता है। जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता और उनके परिजन ही इस नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देखते हैं कि अब भाजपा नेता पुत्र किए गए इस कारनामे पर क्या कार्यवाही होती है। या फिर इसे बच्चों की गलती मानकर छोड़ दिया जाता है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!