Breaking News

कुंवरगांव पुलिस से मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त नवासे अली घायल, तमंचा व कारतूस बरामद

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविन्द देवल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की देर शाम कुंवरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हुसैनपुर के जंगल की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति आ रहा है। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध के दाहिने पैर की पिंडली में गोली लगी।

पुलिस ने घायल व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम नवासे अली पुत्र बैसर अली निवासी ग्राम करौतिया, थाना कुंवरगांव बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार नवासे अली कई गंभीर मामलों में वांछित है तथा उसके खिलाफ थाना कुंवरगांव में गौवध अधिनियम, बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पुलिस मुठभेड़ संबंधी मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 246/21 – धारा 3/5A/8 गौवध अधिनियम, थाना कुंवरगांव

2. मु.अ.सं. 54/25 – धारा 191(2)/190/333/110/115(2)/352/351(2)/118(1) बीएनएस, थाना कुंवरगांव

3. मु.अ.सं. 183/25 – धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधिनियम

4. मु.अ.सं. 184/25 – धारा 109 बीएनएस (पुलिस मुठभेड़)

गिरफ्तार करने वाली टीम

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक, थाना कुंवरगांव, उनकी टीम

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!