Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में गणित परिषद का पुनर्गठन, शाहीन अध्यक्ष चुनी गईं

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में सत्र 2025–26 हेतु गणित परिषद का पुनर्गठन संयोजक डॉ. सचिन राघव तथा चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल की देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। परिषद के विभिन्न पदों के लिए वही विद्यार्थी पात्र रहे, जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक थी।

चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त कर शाहीन निर्वाचित हुईं।
उपाध्यक्ष पद पर प्रिन्स कुमार एवं इसरा अंसारी ने जीत दर्ज की।
महामंत्री पद पर वर्तिका राणा विजयी रहीं, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर नंदिनी एवं आराम सिंह ने सफलता हासिल की।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुनीत वर्मा, शनिल सिंह, गरिमा सिंह और सत्यम सक्सेना को मनोनित किया गया।

समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई तथा परिषद के सक्रिय और सकारात्मक कार्य की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार द्वितीय, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं डॉ. प्रियंका सिंह ने सहयोग प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …