Breaking News

बदायूं में मिलावटी भुने चने के खिलाफ खाद्य विभाग का विशेष अभियान, दो नमूने सीज

Spread the love

बदायूं।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय, बदायूं के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी.एल. यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

भुने हुए चने के रंग को अप्राकृतिक रूप से आकर्षक बनाने की शिकायत के क्रम में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 02 भुने हुए चने के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

उझानी स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एफएसडब्ल्यू के माध्यम से 13 खाद्य पदार्थों के नमूनों को मौके पर ही जांचा गया, साथ ही आमजन को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

नमूना संग्रहण का विवरण इस प्रकार है—

1. घनघोरा, उझानी स्थित रजा ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से भुना हुआ चना का नमूना संग्रहित किया गया। शेष लगभग 449 किलोग्राम भुना हुआ चना (अनुमानित मूल्य ₹35,920) को नियमानुसार सीज किया गया।

2. सरौरा, उझानी स्थित आला हजरत ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से भुना हुआ चना का नमूना संग्रहित किया गया। शेष लगभग 509 किलोग्राम भुना हुआ चना (अनुमानित मूल्य ₹40,720) को नियमानुसार सीज किया गया।

संग्रहित किए गए दोनों नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार न करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही मौके पर उपस्थित आमजन को खाद्य अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री माता शंकर बिंद, करन सिंह एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

संवाददाता: गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!