Breaking News

बदायूं में घने कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय बदला

Spread the love


बदायूं।
जनपद बदायूं में प्रातः तापमान में गिरावट एवं अत्यधिक कोहरा होने की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के उपरांत कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय अब प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

संवाददाता: गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!