Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में कड़ाके की ठंड से राहत के लिए नगर पंचायत ने जलवाए अलाव

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी।
कस्बे में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अलाव जलवाने का कार्य शुरू किया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बताया कि ठंड से बचाव के उद्देश्य से कस्बे की मेन बाजार, मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा सभी 15 वार्डों में अलाव जलवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मोहल्ला ठाकुरद्वारा, साहूकारा, माली मोहल्ला, लोधी नगर, भिटौरा, नई बस्ती, मोहल्ला सराय सहित कस्बे के सभी वार्डों में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिल सके।

चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ अलाव की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सभी मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों और वार्डों में अलाव जलवाए जा रहे हैं। साथ ही दूर-दराज से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए मोहल्ला भिटौरा में पानी की टंकी के पास रैन बसेरे की व्यवस्था भी की गई है।

रैन बसेरे में ठहरने वाले राहगीरों के लिए रात्रि में रजाई, गद्दे, अलाव तथा भोजन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कस्बे में जहां भी अलाव की आवश्यकता होगी, वहां तत्काल अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि किसी को भी ठंड से परेशानी न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!