Breaking News

महिला आयोग की जनसुनवाई व जागरूकता चौपाल 17 दिसंबर को

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बदायूं में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत अपरान्ह 1 बजे से ब्लॉक जगत परिसर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं से संबंधित साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पात्र लाभार्थियों का यथासंभव संबंधित योजनाओं में पंजीकरण कराया जाएगा।

जागरूकता चौपाल में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, तथा कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि महिलाओं को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!