इस्लामनगर (बदायूं)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे CEIR पोर्टल अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से खोए हुए 21 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
पुलिस के अनुसार मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
बरामद मोबाइल वैभव कुमार, पप्पू, सुनील, गौरव निवासी चिचैटा, धर्मपाल निवासी बालपुर, अजयपाल सिंह निवासी भगवान्तनगर, रोहित निवासी कपरौल, विशाल शर्मा निवासी अगरास, अखिलेश निवासी सुन्दनगर, विपिन शर्मा निवासी सादतपुर नाचनी, वेदपाल निवासी मौजूद्दीनगर, दलवीर निवासी भगवान्तनगर, पुष्पेन्द्र निवासी फतेहपुर (आगरा), सुलेखा निवासी सतपुर, जावेद खान निवासी कस्वा इस्लामनगर, मोहम्मद तस्लीम निवासी विक्रमपुर चरसौरा, योगेन्द्र निवासी सिठौली, शौकीन निवासी फतेहपुर थाना बहजोई (सम्भल), विपिन निवासी अम्बेडकर नगर हाल निवासी इस्लामनगर, सतीष निवासी कस्वा इस्लामनगर तथा पवन निवासी कन्धरपुर इस्लामनगर के बताए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए व चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी लगातार की जा रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है।
मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार,
अपराध निरीक्षक देवेंद्र कुमार,
कंप्यूटर ऑपरेटर सरफराज,
कांस्टेबल पवन।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
Budaun Amarprabhat