Breaking News

बिल्सी में सर्दी बढ़ी, राहगीर और मोहल्लेवासी अलाव जलाकर कर रहे ठिठुरन कम

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं): जिले में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मोहल्ला संख्या एक में राहगीर और स्थानीय वासियों ने अलाव जलाकर खुद को गर्म रखा। ठिठुरन से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलते ही अलाव के आसपास इकट्ठा हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण सर्दी काफी बढ़ गई है, जिससे बाहर आने वाले लोग अलाव के सहारे ठंड से राहत पा रहे हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से इस ठंड से अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …