Breaking News

सहसवान में कुतिया की पीट-पीटकर हत्या, नामजद समेत चार पर FIR

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। नगर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक कुतिया को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिए जाने का आरोप है। घटना को लेकर एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी गौरव कुमार, जो राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष हैं, ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता अनिल कश्यप निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद ने सूचना दी कि उनके मोहल्ले में चार लोगों ने मिलकर एक कुतिया के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
घटना का वीडियो भी लोगों द्वारा बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
स्थान: सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …