सहसवान (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक यशपाल सिंह ने क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरु निवासी अफजाल को अमनपुर से डकारा पुख्ता जाने वाले मार्ग से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
स्थान: सहसवान, बदायूं
Budaun Amarprabhat