सहसवान (बदायूं)। नगर में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। तीन लोगों पर महिला को बदनीयती से पकड़ने, अश्लील हरकतें करने और विरोध पर कपड़े फाड़कर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के अनुसार वह किसी काम से दूसरे मोहल्ले गई थी। चिकित्सक के एक क्लीनिक के पास पहुंचते ही वहां मौजूद तीन लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गली में खींच ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपित मौके से फरार हो गए।
महिला का कहना है कि बदनामी के डर से उसने पहले शिकायत नहीं की, लेकिन अब आरोपित धमकी दे रहे हैं। इसके बाद महिला की तहरीर पर असद अहमद, डॉ. जमाल उर्फ शर्रु और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
स्थान: सहसवान, बदायूं