Breaking News

श्री संकट मोचन दरबार का 24वां स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ शुरू, अखंड रामायण पाठ का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार का 24वां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में अखंड रामायण पाठ के साथ आरंभ हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित आशीष वशिष्ठ द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम, हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं का आह्वान कर नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
इसके बाद कासगंज से पधारी विकास चंचल एंड पार्टी ने अखंड रामायण पाठ का संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया। मधुर भजनों और चौपाइयों की प्रस्तुति से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर रामकथा का श्रवण करते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते दिखाई दिए।
स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अंतर्गत आगे भी हवन, भंडारा और विशेष आरती सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ गरीबों को कंबल वितरित किए जाएंगे तथा बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर अंशुल वार्ष्णेय, राशि वार्ष्णेय, आलोक सक्सेना, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, शुभम शर्मा, शिवांक शर्मा, अनुराग माहेश्वरी, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …