आसफपुर (बदायूं) | संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, हैदराबाद द्वारा वित्तपोषित ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के एक माह के सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत 23 दिसंबर 2025 को सोशल ऑडिट निदेशालय द्वारा चयनित सात ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट ग्राम सभा की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस क्रम में बदायूं जिले के विकास खंड सहसवान की ग्राम पंचायत रफीनगर, तरेचा, टहरा, सादपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में खुली ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन, अभिलेखों का परीक्षण कर ड्राफ्ट प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिसे ग्राम सभा के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। ग्राम सभा द्वारा चयनित अध्यक्ष की सहमति से प्रकरणों का निस्तारण एवं संदर्भीकरण किया गया।
सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी टीमें अपने गंतव्य स्थान आसफपुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान पर वापस पहुंचीं। अब सोशल ऑडिट टीम द्वारा सभी सात ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट ऑनलाइन सोशल ऑडिट निदेशालय को प्रेषित की जाएगी।
यह समस्त कार्यवाही विकास खंड सहसवान के खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर, जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर एवं जिला विकास अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई। सोशल ऑडिट में हापुड़, शामली, अलीगढ़, बागपत आदि जिलों से आई बीआरपी टीमों ने सहभागिता की।
बीआरपी टीम में श्यौराज सिंह, मनोज कुमार, खजन सिंह, भगवान सिंह, राकेश कुमार, सुनील दत्त शर्मा, मौहर सिंह, विपिन कुमार शर्मा, प्रतिभा राघव, सोपाली सिंह, वीरपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, तरन्नुम, नरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, सुघर सिंह, हरीशंकर, रूपरानी, मधुरानी, सुनीता, अवरार अहमद, गीता सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, हंसराज सिंह, ईश्वर पाल, इंद्रपाल सिंह चौहान, सत्यवती, राजकुमार, तेजपाल, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र, जयकृष्ण श्रीवास्तव, जयशिव मिश्रा, शैलेंद्र कुमार एवं सरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीरपाल सिंह एवं रामकुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी।
Budaun Amarprabhat