Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में स्मृति भाषण प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाया वक्तृत्व कौशल

Spread the love

बिसौली | संवाददाता

बिसौली। क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में सोमवार को कॉलेज के संस्थापक पंडित स्व. प्रेम नारायण शर्मा एवं पंडित रामकुमार शर्मा की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
सीनियर वर्ग में “बढ़ता आतंकवाद देश के लिए खतरा” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मानसी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शीतल, अरमान सैफी, आमिल-ए-नवीं, नव्या शर्मा एवं अनुप्रिया शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अदिति शर्मा, महक, राविया एवं मोहनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में पंडित रामकुमार शर्मा स्मृति भाषण प्रतियोगिता “शिक्षा में अनुशासन” विषय पर आयोजित की गई। इसमें दीपांशी सक्सेना एवं चंचल पाठक ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालिनी सिंह एवं स्वाति सिंह द्वितीय तथा प्रतिज्ञा शर्मा, काव्या सिंह एवं ट्विंकल सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जिससे वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महावीर प्रसाद (केएम इंटर कॉलेज, इस्लामनगर), अंकित चौहान (नेहरू इंटर कॉलेज, रुदायन) एवं संजय उपाध्याय (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, शरह बरौलिया) शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन नीरज चौहान एवं रामौतार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …