Breaking News

सीएचसी में बिजली सिस्टम खराब, ओटी समेत 20 लाइटें बंद; तोड़फोड़ का आरोप

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
नगर के उझानी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दो दिन पहले अचानक बिजली का सिस्टम खराब हो गया। इससे ऑपरेशन थिएटर (ओटी) समेत अस्पताल की करीब 20 लाइटें एक साथ बंद हो गईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बिजली सिस्टम में जानबूझकर तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात के समय एक व्यक्ति अस्पताल आया था, जो पूर्व में यहां इलेक्ट्रिक सिस्टम की देखभाल करता था। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने बिजली सिस्टम में छेड़छाड़ की, जिसके चलते अस्पताल की कई लाइटें अचानक खराब हो गईं और ओटी समेत अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में अंधेरा छा गया।
डॉ. गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पानी की टंकी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले को गंभीर मानते हुए उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
उधर, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि सीएचसी प्रभारी की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …