Breaking News

श्री बालाजी जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
क्षेत्र के बांस बरौलिया स्थित श्री बालाजी जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने वैज्ञानिक ज्ञान के साथ रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांश सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सात में विधि ने प्रथम और दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा आठ में निधि, शकिब और अंजली ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा वैष्णवी, लाडो, अनुष्कृत, अर्पित, राजकमल, सूर्य, अंशिका, नेहा, राखी, प्रिंसी और संतोष ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन अखिलेश कुमार के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजीत कुमार सक्सेना, संयोजक प्रमोद कुमार सक्सेना, निदेशक अतुल कुमार सक्सेना, विश्वजिता, सोएव, तरुण सिंह, ऐवा, मुस्कान, प्रियल और शिवानी सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!