Breaking News

अहमदनगर असौली में नाले से हटवाया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में मंगलवार को राजस्व टीम ने कार्रवाई करते हुए नाले पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कब्जेदारों में हड़कंप मच गया, जबकि ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए खुशी जाहिर की।
बताया गया कि गांव के पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह यादव ने हाल ही में तहसील दिवस के दौरान एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर शिकायत की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रास्ते की गाटा संख्या 226 पर स्थित नाले के निर्माण की भूमि पर गांव के हरिओम सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि करीब 100 वर्ग मीटर सरकारी भूमि को अपने प्लॉट में शामिल कर लिया गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और जल निकासी में परेशानी हो रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व टीम गांव पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जा हटवाकर नाले की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
इस दौरान टीम में सूरज भारती, विनोद कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, विजेंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!