Breaking News

डी पॉल स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस, टॉपर छात्र हुए सम्मानित

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। डी पॉल स्कूल में क्रिसमस उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सत्र 2024–25 के मेधावी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव और डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी का स्वागत स्कूल बैंड के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत प्रार्थना गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ना ही जीवन में सफलता की कुंजी है। वहीं फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने कहा कि क्रिसमस केवल उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, करुणा और आपसी सहयोग की भावना को अपनाने का संदेश देता है।
इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2024–25 में कक्षा 10 के टॉपर छात्र-छात्राओं दीपक बघेल, धनिष्ठा प्रजापति, तृषा, आदर्श सक्सेना और क्षितिज वार्ष्णेय को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!