Breaking News

कड़ाके की ठंड में चेयरमैन ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के चेयरमैन इसरार खान ने नगर पंचायत स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरने वाले बेसहारा, निराश्रित एवं राहगीरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान चेयरमैन इसरार खान ने बताया कि रैन बसेरे का निरीक्षण करने का उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को दी जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने रजिस्टर पंजिका का अवलोकन कर आगंतुकों की प्रविष्टियों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने रैन बसेरे में उपलब्ध बिस्तर, लिहाफ सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर मोहित गुप्ता और आमिर रज़ा भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया संवाद में टीएमयू के स्टुडेंट्स स्पोर्ट्स के प्रति जोश से लबरेज

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी …