Breaking News

ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज में 144 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, टॉप-10 चयनित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
उसहैत। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय उसहैत में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर से चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 144 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद टॉप-10 में चयनित प्रतिभागियों में उच्च प्राथमिक विद्यालय भुण्डी के जितेन्द्र कुमार और सिंटू सिंह, नगरिया भूरी के अभिषेक यादव और केशव यादव, अक्टुइयां कला की रुचि, दलेल नगर के अर्पित और अंकुश, शिम्भू नगला के आर्यन कुमार निर्मल, सरेली के विशाल और भंद्रा की कहकशां शामिल रहीं। चयनित छात्र-छात्राओं को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी टॉप-10 विजेताओं को माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक चर्चा का विषय उच्च प्राथमिक विद्यालय भुण्डी के छात्र जितेन्द्र कुमार रहे, जिन्होंने स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जितेन्द्र कुमार को भुण्डी के प्रधानाध्यापक जहीर अहमद के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने संयुक्त रूप से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व एआरपी अरुण कुमार शाक्य, शिक्षक संघ के रत्नेश कुमार, योगेश शाक्य, जितेन्द्र सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में शामिल 144 छात्र-छात्राओं में से 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए चयनित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर को राष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 100 छात्र-छात्राओं को बरेली भ्रमण के लिए भेजा जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!