बिल्सी (संवादाता गोविन्द देवल)। नगर पालिका परिषद बिल्सी की चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर का बुधवार को पालिका परिसर में जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरपर्सन ने केक काटा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर सहित सभासदों, पालिका स्टाफ और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर अमित वार्ष्णेय, आदित्य महेश्वरी, ईओ वेदप्रकाश यादव, निशांत वार्ष्णेय, राजीव शर्मा, युधिष्ठिर सिंह, अखिलेश बाबू, विनय सागर, तेजस्वी सागर, अनंत सागर, उमेश बाबू, प्रखर महेश्वरी और राहुल महेश्वरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat