Breaking News

वेलकम 2026 समारोह में झलकी बदायूं की सांस्कृतिक ऊर्जा, सूफी नाइट और अवार्ड सेरेमनी ने बांधा समां

Spread the love

बदायूँ।
युवा संस्था, बदायूं गौरव क्लब, युवा मंच संगठन एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर 2025 की शाम 7 बजे से कमला पैलेस, इंदिरा चौक के निकट “वेलकम 2026 – ए न्यू ईयर सेलिब्रेशन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया।
नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम आयोजक ऋतुराज खुसरिया की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जनपद की सांस्कृतिक चेतना को जीवंत बनाए हुए हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेलो फैशन की ओर से आयोजित सूफी नाइट रही, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूफी गायक दानिश सुल्तानी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मशहूर जादूगर अंकुश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो ने दर्शकों को रोमांचित किया।
कार्यक्रम में फिल्म स्टार धर्मेंद्र को समर्पित म्यूजिकल बायोग्राफी की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही बदायूं जंक्शन पर शूट की गई शॉर्ट फिल्म “लव जंक्शन” का प्रीमियर भी आयोजित हुआ, जिसका निर्देशन सुधीर तोमर ने किया।
इस अवसर पर भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। प्रमुख पुरस्कारों में—
राइजिंग लीडर ऑफ द ईयर : पं. अमन मयंक शर्मा
यूथ आइकॉन : ध्रुव देव गुप्ता
बिजनेसमैन ऑफ द ईयर : अनमोल गुप्ता
यंग अचीवर्स ऑफ द ईयर : अक्षज रस्तोगी
पीडियाट्रिक ऑफ द ईयर : डॉ. कुमार वासु
राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर : यश कुमार मसीह
ऑर्गेनाइजर ऑफ द ईयर : अशोक सक्सेना
फोटोग्राफर ऑफ द ईयर : मनोज कुमार
डर्मेटोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर : डॉ. बॉबी सिंह
क्रिएटिव डिजाइनर ऑफ द ईयर : प्रशांत मिश्रा
सोशल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर : अशोक खुराना
डायनामिक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर : दानिश
फैशन डिजाइनर ऑफ द ईयर : अदनान अली
कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर : सुरेंद्र गौतम “स्मार्टी”
क्लासिकल सिंगर ऑफ द ईयर : दानिश सुल्तानी
डेंटिस्ट ऑफ द ईयर : डॉ. चित्रांश सक्सेना
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर : विवान यदुवंशी
मैजिशियन ऑफ द ईयर : अंकुश गुप्ता
एनर्जेटिक एंकर ऑफ द ईयर : आफान खान राजपूत
इमर्जिंग डायरेक्टर ऑफ द ईयर : सुधीर तोमर
स्टार एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर : सचिन सपरा
सेलिब्रिटी अवार्ड सेरेमनी में बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव पं. अमन मयंक शर्मा एवं युवा मंच संगठन के संस्थापक व कार्यक्रम संयोजक ध्रुव देव गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
अवार्ड सेरेमनी के पश्चात मॉडलिंग, डांस और सिंगिंग की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। यूथ डांस विला अकादमी के डांसरों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। “ए दिल है मुश्किल” थीम पर अभिनव पाठक, नेहा मिर्जा खान एवं अमन कपूर की प्रस्तुति दर्शकों को खासा पसंद आई। सभी परफॉर्मर्स को जीएस हीरो की ओर से सम्मानित किया गया।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान जीएस हीरो द्वारा केक कटिंग सेरेमनी, फन गेम्स और फनी क्विज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आफान खान राजपूत ने प्रभावशाली अंदाज में किया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली विभिन्न कंपनियों द्वारा दर्शकों को आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किए गए। अंत में आयोजक ऋतुराज खुसरिया ने सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारी जनसहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है।
आयोजन समिति में भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा, ध्रुव देव गुप्ता, आशीष रस्तोगी, राहुल सक्सेना, समीर मलिक, शैलेंद्र सिंह, वैभव सक्सेना, गौरव सक्सेना, प्रशांत वर्मा सहित अन्य सहयोगियों की अहम भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!