Breaking News

एनआरएलएम के तहत बुक कीपर एम-1 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

आसफपुर (बदायूँ)।
दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत एसएचजी बुक कीपर एम-1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। इसमें अंतर्जनपदीय रूप से संभल जनपद के विभिन्न विकास खंडों से लगभग 27 तथा बदायूँ जनपद के विकास खंड अंबियापुर से लगभग 25 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को दो अलग-अलग बैचों में संपन्न कराया गया। संभल जनपद की प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक डीआरपी ओमपाल सिंह एवं रूपा सेनी ने प्रशिक्षण प्रदान किया, जबकि अंबियापुर विकास खंड की महिला प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर एवं सुमन द्वारा विषय से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक लगातार चला, जिसमें स्वयं सहायता समूहों के बहीखाता संधारण, वित्तीय प्रबंधन एवं अभिलेखों के रख-रखाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, हरीश उपाध्याय, वीरपाल सिंह एवं आकाश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को सामूहिक छायांकन प्रति एवं एक-एक बैग भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रशिक्षण में अंजली शर्मा, मीनाक्षी देवी, कीर्ति, आरती, ललिता, स्मिता यादव, शांति, रीना, निशा, लवी सागर, रजनी कुमारी, छाया कुमारी, अमीषा, तारा, सोनम, सोनम खान, संगीता, चांदनी, सोनी, नीलम, सीमा, आरती तिवारी, नेहा बी, जायदा, आसिफा, राजरानी, शाहजहां, शीला देवी, रेखा, रूपा सेनी, गुलसवी, नाजरीन जहां, तरबीन, रिहाना सहित अन्य महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं।
उक्त जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
संवाददाता: दानवीर सिंह,


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!