संवाददाता गोविन्द देवल
शेखूपुर विधानसभा।
नए साल के पहले दिन सेकुलर लीडर एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमज़ानपुर स्थित हज़रत गूंगे शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर चादरपोशी कर देश व प्रदेश में आपसी भाईचारे और हिंदू–मुस्लिम एकता के लिए दुआ मांगी।
रमज़ानपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद पूर्व मंत्री ने दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी कर अमन-चैन और सौहार्द की कामना की।
चादरपोशी के उपरांत पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने रमज़ानपुर स्थित बतूलन नसीर उद्दीन मेमोरियल तराना कन्या इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके बाद पूर्व मंत्री ने रमज़ानपुर के वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान सहित कई संभ्रांत व्यक्तियों के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं व हालात की जानकारी ली।
इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सोहेल सिद्दीकी, शुजात अली, छोटू, यूनुस खान, हकीम मियां प्रधान, जीशान, दिलशाद, अच्छन अफजल, सत्तार, चुनूनू मियां सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat