Breaking News

पीएनबी आसफपुर शाखा में नूतन वर्ष पर नव नियुक्त खजांची ने संभाला कार्यभार

Spread the love

आसफपुर (बदायूं) : संवाददाता दानवीर सिंह
नूतन वर्ष 2026 के शुभारंभ पर स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक, आसफपुर शाखा में नव नियुक्त खजांची विकास कुमार ने औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। शासनादेश एवं बैंक की नियमावली के अनुसार पिछले कई वर्षों से खजांची पद पर कार्यरत अंकित कुमार का स्थानांतरण आसफपुर से जनपद गाजियाबाद की एक अन्य पीएनबी शाखा में कर दिया गया है।
नवनियुक्त खजांची विकास कुमार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर आईबीपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंकिंग सेवा में यह उपलब्धि हासिल की है। नववर्ष के अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रभात सागर द्विवेदी के नेतृत्व में उन्होंने खजांची पद की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रभात सागर द्विवेदी ने समस्त बैंक स्टाफ, स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार सहित जनहित से जुड़े समाजसेवियों को उपहार भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नववर्ष की इसी श्रृंखला में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने संस्थान प्रमुख अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, प्रधान लिपिक एवं जनहित से जुड़े समाजसेवी को लेखन सामग्री भेंट कर नववर्ष की पावन बेला पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक प्रभात सागर द्विवेदी, उपशाखा प्रबंधक शिवम वर्मा, खजांची अंकित पाल, नवनियुक्त खजांची विकास कुमार, कुमारी प्रगति मिश्रा, देव रस्तोगी, रजनीश कुमार यादव, गौरव सिंह, प्रदीप सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान नववर्ष के उल्लासपूर्ण माहौल में बैंक प्रबंधन की ओर से उपस्थित स्टाफ को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!