Breaking News

बिल्सी में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज, बालाजी तिराहा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love


बिल्सी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार को नगर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में नगर के बालाजी तिराहा स्थित बाबा एप्लायंसेज पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। केवल नगरवासियों ही नहीं, बल्कि मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
दुकान मालिक मेहुल वार्ष्णेय ने बताया कि मकर संक्रांति केवल धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों के बीच मेल-जोल बढ़ता है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!