Breaking News

बिसौली: हाईवे पर लिंटर मशीन और छोटा हाथी टकराया, अचानक लगी आग, ट्रैफिक हुआ बाधित

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी स्थित एमएफ हाइवे पर बीती रात लिंटर डालने वाली मशीन और एक छोटा हाथी आमने-सामने टकरा गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों में स्पार्किंग शुरू हो गई और छोटे हाथी में अचानक आग लग गई।
हादसे के समय किसी के हताहत न होने से राहत मिली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …