Breaking News

बिसौली: तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह तहसील बिसौली पहुंचे और सीधे जनता की समस्याएं सुनी। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हल हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, सीडीओ केशव कुमार, सीएमओ रामेश्वर मिश्रा, डीपीआरओ यावर अब्बास, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …