Breaking News

कछला: 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने ससुराल पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

Spread the love

संवाददाता
कछला। थाना बिनावर क्षेत्र के मल्लापुर गांव की 25 वर्षीय किरन की मौत ने परिवार और गांव में सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तीन साल पहले उनकी बेटी की थाना उझानी क्षेत्र के सावंती नगला गांव के राहुल यादव से शादी हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही परिवार और ससुराल के बीच तनाव बढ़ गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और बोलेरो कार सहित अन्य सामान की मांग करने लगे। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी, और जब गर्भ में लड़की होने की बात सामने आई तो ससुराल वालों ने उसे नगरिया चिकित्सक के पास ले जाकर गर्भपात करा दिया।
किरन की तबीयत बिगड़ने पर उसे बरेली के रुहेलखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर नायव तहसीलदार अमित कुमार और कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शनिवार को करीब 11 बजे किरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!