Breaking News

कादर चौक/बदायूं: मंत्री रमाकांत उपाध्याय ने सिमरिया गौशाला का निरीक्षण कर सुधार के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
कादर चौक/बदायूं। शनिवार को गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रमाकांत उपाध्याय विकास खंड कादरचौक के गांव सिमरिया पहुंचे और वहां की गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गौशाला में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिमरिया गौशाला का हरा चारा बहुत अच्छा है, लेकिन गायों के लिए अन्य व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और ठंड के मौसम में गोवंशों के बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को सुधार हेतु उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …