Breaking News

बिल्सी में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने चढ़ाया चोला और लिया प्रसाद

Spread the love


बिल्सी (गोविंद देवल):
तहसील मोड़ स्थित बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की और भोग अर्पित किया। आरती के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। आयोजन के समापन पर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
इधर, मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और अन्य भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। वहीं तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम में आचार्य ललित शर्मा ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया।
भक्तों ने हनुमान जी की भक्ति में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भाग लिया।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!